Monday, July 22, 2013

मांगों को ले राजद कार्यकर्ताओं ने दिया धरना


मांगों को ले राजद कार्यकर्ताओं ने दिया धरना


जागरण प्रतिनिधि, कटिहार : राष्ट्रीय जनता दल द्वारा शनिवार को समाहरणालय के प्रांगण में छह सूत्री मांगों को ले एक दिवसीय धरना दिया गया। धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय जनता दल के जिलाध्यक्ष तारकेश्वर ठाकुर ने की।
इस धरने के माध्यम से मध्याह्न भोजन खाने से 23 बच्चों की मृत्यु तथा आंगनबाड़ी केंद्र के एक बच्चे के विटामिन ए की खुराक लेने से हुई मृत्यु पर आक्रोश जताया गया। अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि आए दिन विभिन्न जिलों में मध्याह्न भोजन में कीड़ा, छिपकली निकलने की बात सामने आ रही है। वहीं प्रदेश में हत्या, लूट, अपहरण, आदि की घटना बढ़ती जा रही है। यह सरकार सभी क्षेत्र में विफल है। धरने के माध्यम से सात सूत्री मांगों की चर्चा की गई। मध्याह्न भोजन एनजीओ से हटाने, छात्रों के परिजनों को 10 लाख रुपये देने, जिला में विधि व्यवस्था को दुरूस्त करने, कदवा, मनिहारी आदि प्रखंडों में आई बाढ़ को ले राहत वितरण व महानंदा के दोनों तटबंधों की सुरक्षित करने की मांगों को जोरदार ढंग से धरने के माध्यम से उठाया गया। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित मांग पत्र जिला पदाधिकारी को सौंपा गया। धरने में पूर्व विधायक महेंद्र नारायण यादव, मंसूर आलम, रविकांत यादव, हाजी मंसूर आलम, नीरज यादव, धीरेंद्र मेहता, गोपाल यादव, लाल बहादुर यादव, मणिकांत यादव, श्याम लाल अग्रवाल, देवता सिंह, रामजी प्रसाद केशरी, प्रदीप विश्वास सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment