नगर प्रतिनिधि, कटिहार : पांच सूत्री मांगों को लेकर शनिवार को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की जिला शाखा द्वारा समाहरणालय के समक्ष धरना दिया गया। धरना का नेतृत्व जिलामंत्री दीपेंद्र देव यादव ने की।
इस मौके पर माकपा नेताओं ने कहा कि सारण जिले में एमडीएम खाने से दो दर्जन बच्चों की मौत के मामले की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए। वक्ताओं ने पप्पू यादव के रिहाई के विरोध में उच्चतम न्यायालय में सरकार से अपील करने की मांग की। बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत कार्य तेज करने, भूमि सुधार कानून में संशोधन कर गरीबों को इसका लाभ दिलाने सहित अन्य मांगों से संबंधित मांग पत्र जिला पदाधिकारी को सौंपा। इस मौके पर धवलेंदु ओझा, जयंत कुमार दास, रंजन बख्शी, वारिस हुसैन, विशुनदेव, इंद्रजीत यादव, रामानंद सिंह, दयानंद सिंह, टुनटुन यादव आदि नेता मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment