Saturday, September 7, 2013

'नीतीश के नेतृत्व में बिहार का चौमुखी विकास'-


'नीतीश के नेतृत्व में बिहार का चौमुखी विकास'
निज संवाददाता, कदवा (कटिहार) : शनिवार को प्रखंड के कुम्हड़ी में जदयू का विधान सभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। जदयू प्रखंड अध्यक्ष विजय दास की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में राज्य के ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री जीतन राम मांझी सहित जदयू के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
ऊर्जा मंत्री श्री यादव ने कहा कि हर मामले में बिहार तरक्की कर रहा है। उन्होंने प्रखंड के कार्यकर्ताओं से चुनावों में वोट का प्रतिशत बढ़ाने की बात कही। उन्होंने कहा कि 46 प्रतिशत लोग वोट नहीं दे पाते हैं। ऐसे तबकों को अपने पक्ष में करने की बात कही। वहीं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री श्री मांझी ने कहा कि सूबे के मुखिया नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार चौमुखी विकास कर रहा है। बिहार की सकल घरेलू उत्पाद अन्य राज्यों की तुलना में सबसे अधिक है। इस अवसर पर उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से गठबंधन टूटने के बाद अब जदयू को मजबूत करने का आह्वान किया। सम्मेलन को जदयू जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण मंडल, विधायक इजहार अहमद, पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रकाश महतो, पूर्व विधायक विश्वनाथ ऋषि, अत्यंत पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष सुमंत कुमार सिंह, महादलित अध्यक्ष अशोक रजक, अंजार आलम, सुरेश विश्वास, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सीमा पूर्वे, कौशल भारती, सदन मंडल, पूर्व प्रमुख रवि साह, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष शिव शंकर भगत सहित दर्जनों वक्ताओं ने अपने विचार प्रकट किया। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए वक्ताओं ने सुमंत कुमार सिंह को बधाई दी। वहीं इस अवसर पर एसडीओ डॉ. महेंद्र पाल, डीएसपी हरिमोहन शुक्ला सहित दर्जनों पुलिस कर्मी सुरक्षा व्यवस्था में लगे हुए थे।

No comments:

Post a Comment